aajtaktimes

वेलफेयर सोसाइटी के इफ्तार में जुटे सभी धर्मों के लोग

जौनपुर। आशिकाने रसूल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ जहां सभी धर्म व जाति के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस मौके पर मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने रमजान के बारे में बताया कि यह महीना ऐसा है जिसमंे अल्लाह अपने बंदों की एक नेकी पर 70 नेकियों का पुण्य देता है। इसी क्रम में पूर्व विधायक अफजाल अहमद व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द कायम होता है। इस अवसर पर डा. अजहर एहसन, डा. सैफ, डा. फैज, अब्दुल अहद, सलाम एडवोकेट, डा. पीसी विश्वकर्मा, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, सोम वर्मा, अनुराग मिश्र, डा. हसीन, शकील मंसूरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था अध्यक्ष तारिक इकबाल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 778267601475175530

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item