कोर्ट का आदेश, सभासदों पर मुकदमा दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_839.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एक माह पूर्व बंकी के तीन सभासदों के द्वारा एक युवक पर हमला
करने का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 जून की शाम को अभयनगर निवासी अतुल शुक्ला बस स्टेशन
पर स्थित बंकी के सभासद बैजनाथ चौरसिया की दुकान पर बुक खरीदने आया था।
इसी बीच कुछ विवाद हो गया और बैजनाथ और उनके दो अन्य सहयोगी सभासद अजीत
झां, शहनूर निजामी ने अतुल के ऊपर जानलेवा हमला किया था। जिसकी शिकायत
पीड़ित ने कोतवाली नगर से लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से की थी। लेकिन
कोई भी कार्यवाही नही हुई थी। अन्त में अतुल ने न्यायालय का सहारा लिया
और न्यायालय ने अतुल के साथ इंसाफ करते हुए कोतवाली नगर पुलिस को यह आदेश
दिया कि मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाये।

