aajtaktimes

साइकिल सवार को धक्का मारकर भागे पिकप चालक ने बाइक सवार को रौंदा

मो0 सोहराब
 जौनपुर-मछलीशहर मार्ग पर स्थित पकड़ी ब्लाक के पास बुधवार को पिकप जीप व मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। उधर दुर्घटना के बाद चालक पिकप छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 डब्ल्यू-5514 से जौनपुर से सिकरारा की तरफ जा रहा था कि उधर से तीव्र गति से आ रही पिकप नम्बर यूपी 62 एटी-5126 ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी जुटे आस-पास के लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उक्त पिकप चालक सिकरारा में एक साइकिल सवार को धक्का मारकर भाग रहा था कि पकड़ी ब्लाक के पास उसने एक और दुर्घटना को अंजाम दे दिया।

Related

UP 5560794523529763163

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item