बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद ने धर्मगुरु से लिया आशीर्वाद, ईद की दिया मुबारकबाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_88.html
जौनपुर । बीजेपी के तेज़तर्रार नेता वरिष्ठ समाजसेवी अल्लन सैय्यद ईद के मौके पर नगर में मुस्लिम धर्मगुरुओ से मिलकर मुबारकबाद देकर आशीर्वाद लिया । अल्लन सैय्यद शुक्रवार को नगर में लोगो को ईद की बधाई देने के लिए निकले थे । वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी के आवास पर पहुचकर मौलाना को मुबारकबाद देने के बाद उनसे दुआएं ली । और मुल्क में अमन सलामती की दुआएं भी की । इस मौके पर अल्लन सैय्यद ने कहा की ईद मिलन से आपसी सौहार्द और भाई चारा मज़बूत होता है । इस मौके पर जौहर हैदर , मुफ़्ती , समर हैदर अजमी , पत्रकार आरिफ हुसैनी , विकास सिंह , इरफ़ान हैदर , महसर , आज़म आदि के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।


