माफिया डान मुन्ना बजरंगी की तबियत बिगड़ी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_897.html
जौनपुर। माफिया डान मुन्ना बजरंगी की तबियत खराब होने की सूचना पर जिले में भी हड़कम्प मच गया। उनके गांव पूरेदयाल में जब यह सूचना पहुंची तो लोग एक दूसरे से हाल जानने के लिए बेताब दिखे। गौरतलब हो कि झांसी की जेल में बंद जिले के पूरेदयाल गांव में जन्मे प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की तबियत अचानक खराब हो गयी। सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। अभी उनके स्वस्थ या अस्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त नहीं हो पायी है। फिलहाल जिले सहित उनके गांव में इस खबर ने तहलका मचा दिया है।

