aajtaktimes

मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत आज सुबह शादी का झांसा देकर एक बेवा को
भगाकर लेकर आये युवक ने चाकुओं से हमला करके गंभीर रुप से घायल कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज
करके महिला को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। जानकारी के
अनुसार, जनपद फैजाबाद के थाना रौनाही के ग्राम बड़ागांव निवासी बब्लू सिंह
दिल्ली में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान वह नोएडा में निजी कम्पनी में
कार्य करने वाली बेवा महिला मधु को शादी का झांसा देकर वहां से भगा लाया
और यह कहा कि दिल्ली में शादी कर लूंगा। लेकिन कानपुर जाने के बाद वहां
से बब्लू बेवा महिला को लेकर कानपुर से सुल्तानपुर जाने वाली बस पर सवार
हो गया। आज सुबह 5 बजे थाना लोनीकटरा क्षेत्र के छबील चौकी के पास वह मधु
को लेकर नीचे उतरा और जब तक मधु कुछ समझती उस पर चाकुओं से हमला शुरु कर
दिया। मधु के शोर मचाने पर आस पड़ोस में मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे तो
हमलावर बब्लू वहां से निकल भागा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोनीकटरा पुलिस
को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मधु को सीएचसी
त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। मधु के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके
जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Related

UP 7220743937958465802

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item