aajtaktimes

लापता भाई की तलाश के लिये दर-दर भटक रही बहन

जौनपुर। वर्ष 2006 से लापता भाई की तलाश के लिये आज भी दर-दर भटक रही है बहन। लगभग 10 साल से भाई की तलाश करने वाली बहन ने कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगायी लेकिन आज तक उसके भाई का कुछ पता नहीं चला। फिर भी निराश मन से वह एक बार फिर जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक के दरबार में लिखित शिकायत करके गुहार लगायी है। पीड़िता फूलेसरा निवासी केड़वारी थाना मड़ियाहूं के अनुसार उसका भाई पारसनाथ चौहान 28 अगस्त 2006 से लापता हो गया। थाना, तहसील सहित जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से शिकायत करने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। निराश मन से उसने जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से मिलकर गुहार लगायी है।

Related

UP 5152701340093203694

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item