बदमाशों ने वृद्ध से लूटा एक लाख रूपया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_943.html
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में बैक से रूपया निकालकर घर जा रहे वृद्ध से मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों ने एक लाख रूपया लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेरेबन्दी की लेकिन लूटेरों का कहीं कुछ अता-पता नहीं लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्य नारायण निवासी मलसिल थाना सिकरारा ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की मड़ियाहूं शाखा से 1 लाख रूपया निकाला। झोले में रूपया रखकर वह आटो से बेलवा बाजार पहुुंचे जहां चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर पानी पीने लगे। इस दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और सत्य नारायण से झोला छीनकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार झोले में 1 लाख रुपया था जिसकी सूचना पुलिस को लिखित रूप से दे दी गयी है।

