aajtaktimes

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। चन्दवक थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ क्षेत्र के ही तराव नट बस्ती के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं जाने की फिराक में वहां खड़ा था। पुलिस के अनुसार जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त राजाराम यादव पुत्र बाल किशुन यादव निवासी मोधासेरप थाना खानपुर जनपद गाजीपुर है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

UP 2773864836044916609

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item