aajtaktimes

विधानसभा निर्वाचन 2017 तैयारी बैठक सम्पन्न

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में विधानसभा निर्वाचन 2017 की तैयारी बैठक हुई जहां अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को बूथवार व विधानसभावार सूची उपलब्ध कराया। साथ ही निर्देशित किया कि बूथ पर आने जाने का रास्ता, विद्यालय की बाउण्ड्रीवाल, रैम्प, हैण्डपम्प, विद्युत कनेक्शन, मोबाइल टावर आदि की जानकारी 2 दिन के भीतर उपलब्ध करायें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 4087835601360259266

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item