aajtaktimes

लाइन बाजार पुलिस ने 3 जुआड़ियों को धर दबोचा

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव ने क्षेत्र के मतापुर (जगदीश पट्टी) रेलवे क्रासिंग के किनारे जुआ खेलते 4 जुआड़ियों को दबोच लिया। पकड़े गये लोगों मंे प्रदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार, सुशील गुप्ता पुत्र शिवबाबू गुप्ता निवासी परमानतपुर थाना शहर कोतवाली व रवि सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी नेवादा थाना जफराबाद हैं। तलाशी के दौरान 1920 रुपया नगद, 44 तास के पत्ते व 3 मोटरसाइकिल बरामद हुआ। उनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम का मुकदमा किया गया है।

Related

UP 5262108959273816495

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item