aajtaktimes

कृतिदेव यहां छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 31 अगस्त तक करें आनलाइन

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 में केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र 31 अगस्त तक आनलाइन किये जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र नये नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर प्रस्तुत किये जाने की अनिवार्यता रखी गयी है जिसमें छात्र/छात्रा द्वारा अपना आधार नम्बर अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी प्रणाली द्वारा पात्र छात्र/छात्राओं के व्यक्तिगत खातों में स्थानान्तरित किये जाने हेतु छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र/छात्रा का बैंक एकाउण्ट भी आधार लिंक किया जाना है। उन्होंने सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं व छात्र/छात्रा नये नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर बैंक एकाउण्ट से आधार लिंक कराते हुये कार्यवाही करें। 

Related

UP 4734439165773704315

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item