जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद के होमगार्ड के जवानों ने सोमवार को कलेक्टेªट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जबर्दस्त धरना-प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2009 से शत-प्रतिशत ड्यूटी बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषमणि यादव, रामधनी, महेन्द्र गौतम, अनिल राय, विनय मौर्य, महेन्द्र प्रसाद यादव, अरविन्द मौर्या के अलावा तमाम होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।