मड़हे में घुस गया सपा का झण्डा लगा स्कार्पियो
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_13.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र से गुजर रही एक स्कार्पियों बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक मड़हे में घुस गयी। यह तो संयोग रहा कि उस दौरान मड़हे में कोई नहीं था, अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र से एक स्कार्पियों कहीं जा रही थी जिस पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो थाने के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे एक मड़हे में घुस गयी। घटना के दौरान मड़हे में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना से हुई तेज आवाज से क्षेत्रीय लोग मौके पर जुट गये और किसी तरह वाहन को बाहर निकाले।

