aajtaktimes

रैली निकालकर लगाये सरकार विरोधी नारे

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बुलंद शहर काण्ड को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवई में
सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सरकार विरोधी जमकर नारे लगाये
और एक ज्ञापन  जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेजा। सभी
कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व घोषित
कार्यक्रम के तहत आज दोपहर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता पहले एकत्रित हुए और बाद में
रैली निकालकर छाया चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और
वहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर
ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है।
सुरक्षा के लिये जो पुलिसकर्मी थाने में तैनात हैं वह कानून के नही सपा
के गुलाम बनकर रह गये हैं। रोजाना कहीं न कहीं प्रदेश में दुराचार की
घटना हो रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार इन घटनाओं से पूरी तरह से अंजान बनी
हुई है। उन्होने कहा कि सपा के गुण्डे थानों और तहसीलों में जमकर दलाली
कर रहे हैं। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा
कासिम ने कहा कि जब से सपा सरकार अल्पसंख्यको की हितैषी बनी हुई है।
लेकिन किसी भी अल्पसंख्यक का आज तक सरकार ने कोई भी हित नही किया है।
सिर्फ इस बिरादरी के लोगों को गुमराह करके उनका वोंट जरुर ले लिया है।
प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिला महामंत्री सतीश शर्मा, देवेन्द्र प्रताप
सिंह ‘ज्ञानू‘, हरगोविन्द सिंह, केदार बक्स सिंह, हर्षित वर्मा, रोहित
सिंह, सुन्दर लाल दीक्षित, रामसागर रावत, राम बाबू द्विवेदी, श्रवण कुमार
शुक्ला, कौशलेन्द्र कुमार शुक्ला, रामकुमार मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता
शामिल थे।

Related

UP 5479283554733558034

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item