aajtaktimes

ओलम्पिक में पदक जीतने की संभावना पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। रियो ओलम्पिक में भारत की पदक जीतने की संभावनाओं पर शनिवार को बुद्धिजीवियों ने गोष्ठी का आयोजन किया। नगर के रिजवी खां मोहल्ले में स्थित एक होटल पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने कहा कि इस बार भारत के अधिकतम पदक जीतने की संभावनाएं हैं। 2 स्वर्ण सहित 15 पदक तक भारत जी सकती है जबकि एक स्वर्ण सहित न्यूनतम 7 पदक जीतने की पूरी संभावना है। इसी क्रम में खेल शिक्षक विजय बहादुर ने कहा कि कुश्ती, बैडमिण्टन, टेनिस, तीरंदाजी, निशानेबाजी आदि में भारत 5 स्वर्ण सहित 25 पदक जीत ले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये। इसके अलावा अलका सिंह, कुर्बान अली, सुरेन्द्र प्रजापति, शिप्रा, पंकज ने भारत के 20 पदक जीतने की संभावना व्यक्त किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च प्रदर्शन एवं भाग्य के साथ देने पर 11 स्वर्ण सहित 35 पदक भी संभव है। इस अवसर पर पूनम, पद्मा सिंह, संतोष, शिवानी सहित तमाम बुद्धिजीवी, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 6100009218582093877

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item