राज्यकर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया कार्य, रही तालाबंदी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_221.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न मांगांे को लेकर चल रहा तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन गुरूवारको जनपद के राजस्व, चकबन्दी, कोषागार, डीआरडीए, विकास भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार कर, आपूर्ति, कृषि, खाद्य रसद, होमगार्ड, आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मचारी, उद्यान विभाग, पीडब्लूडी, सिंचाई, उद्योग, सूचना विभाग, गन्ना, समाज कल्याण, मत्स्य विभाग, मातृ एवं शिशु कल्याण, माध्यमिक शिक्षक संघ सहित अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्टेªट परिसर में प्रदर्शन किये। इस बाबत सरकारी कार्यालयों के कार्य पूरी तरह से ठप रहे। आज की सभा की अध्यक्षता इं. जीएन दूबे अध्यक्ष संघर्ष समिति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित न किये जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करके आवश्यक सेवाओं को ठप कर दिया जायेगा। इस अवसर पर कामरेड हनीफ, विजय प्रताप सिंह, सरिता सिंह, सुनीता सिंह, आरपी पाण्डेय, बदरे आलम, केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, मुन्नी लाल, सुमित सिंह, निगार फात्मा, अवनीश यादव, अतुल शुक्ला, बीबी सिंह, अशोक कुमार, एलएन चौरसिया, कृष्णा सिंह, मनोरमा सिंह, नीलम श्रीवास्तव, गीता यादव, दयाराम गुप्ता, रमेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह, इ. केडी यादव, इ. बेचन मिश्र, इ. एसके यादव, राम नरायन मौर्य, मनोज राय, विनोद कुमार, रामलखन पाल, शिवशंकर यादव, रमेश चन्द्र, संजय चौधरी, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, कृपाशंकर उपाध्याय, अंजनी मौर्य, अखिलेश सिंह, सभाजीत यादव, शरद पटेल, जय प्रताप गुप्ता, मनीष सिंह, मिलन राय, उपेन्द्र सिंह, सुधाकर सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। सभा का संचालन सीबी सिंह जिला मंत्री ने किया।
