aajtaktimes

जायसवाल समाज ने तुलसी का पौधा भेंट करके किया पौधरोपण

जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर द्वारा बुधवार को पौधरोपण व तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का प्रथम चरण सम्पन्न हुआ। नगर के सिपाह स्थित एक मैरिज हाल में इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के संयोजकत्व में पौधरोपण हुआ। साथ ही शिव प्रसाद जायसवाल व रामजी जायसवाल के घर पौधरोपण करते हुये अगल-बगल के लोगों को तुलसी का पौधा दिया गया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु पौधरोपण बहुत ही आवश्यक है। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है। इस दौरान युवा राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष जायसवाल ने पौधरोपण के महत्ता पर प्रकाश डाला तो जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर पीयूष जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजीव जायसवाल, रतन जायसवाल, पवन जायसवाल, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related

UP 522499487931630788

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item