aajtaktimes

राज्य कर्मचारी आन्दोलन की रणनीति बनायेंः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा मांगों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त से तीन दिवसीय घोषित सम्पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने के लिये जनपद के कर्मचारियों ने जनजागरण के अन्तर्गत बिक्री कर विभाग में गेट मीटिंग किया। मीटिंग की अध्यक्षता बीबी सिंह संरक्षक व्यापार कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने किया। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कर्मचारी समस्याओं पर सरकार की उदासीनता पर अक्रोश व्यक्त किया। साथ ही अवगत कराया कि तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु जनजागरण कार्यक्रम के लिये प्रान्तीय अध्यक्ष इ. हरिकिशोर तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महामंत्री अतुल मिश्र 5 अगस्त को जनपद भम्रण पर आ रहे हैं। प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा सिंचाई विभाग में आयोजित सभा को अपरान्ह 3 बजे सम्बोधित किया जायेगा। श्री श्रीवास्तव ने अपील किया कि सभी कर्मचारी सभा में सम्मिलित होकर प्रान्तीय पदाधिकारियों के विचारों को सुनें। इस अवसर पर जिला मंत्री सीबी सिंह, इं. बीएन दूबे, चन्द्रशेखर सिंह अरूण सिंह, लल्लू सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, चन्द्रेश पटेल, केशव प्रसाद, सुबास चन्द्र सिंह, तारा चन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र मिश्र, युगविजय सिंह, सन्दीप सिंह, प्रदीप उपाध्याय, राजेश कुमार, अर्जुन प्रताप यादव, रवि प्रकाश, देव कुमार, अभिषेक दूबे, शेष नारायण, राहुल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरूण कुमार सिंह मंत्री व्यापार कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जौनपुर ने किया।

Related

UP 1363581206054245936

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item