aajtaktimes

हिन्दू युवा वाहिनी ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी राकेश राय ने कहा कि महंथ योगी आदित्यनाथ जी लगातार 5 बार से सांसद हैं। वे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक हैं। डा. अयूब जैसे तुच्छक मानसिकता के लोग ने महंथ जी पर आतंकवादी होने का आरोप लगाकर हिन्दुओं के आस्था को ठेस पहुंचाया है। जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने डा. अयूब के ऊपर रासुका लगाने की मांग किया है। इस अवसर पर विजय सिंह, सिरीश मोदनवाल, अनुज, मनोज, सतीश, प्रिंस, प्रदीप सिंह, अमित, बसंत शुक्ला, सौरभ, परमानन्द, अवकाश, विशाल, सचिन, गोलू, आशुतोष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 2515001532751910178

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item