महिला संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी, जिन्दा जलाने का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_292.html
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के मैनीपुर गांव में जमीनी विवाद में मंगलवार को एक महिला को जिन्दा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया तथा पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। महिला इस समय जिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रविन्द्र कुमार और पखंडू के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल आ रहा हैै। उसी को लेकर आज दिन में लगभग 10 रविन्द्र की पत्नी चमेला संदिग्ध परिस्थिति में जल गयी। परिजनों का अरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर ही पखंडू के दो बेटे मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला दिये। झुलसी महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। देर शाम की चर्चाओं के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मैनीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक परिवार जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। आरोप हैं कि जब उस परिवार की चमेला 45 वर्ष ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वह गम्भीर रुप से झुलस गयी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों केे अनुसार वह 8 बच्चों की मां थी। यह आरोप उसके पति सोमारु व जेठानी शिवमत्ती के हैं। चर्चा है कि मृतका राज्यमंत्री जगदीश सोनकर की रिश्तेदार है। घटना के बाद जिले में हड़कम्प मचा हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोग जो तहरीर देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जायेगी।

