aajtaktimes

भाजपा नेत्री शशि मौर्य ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारम्भ

जौनपुर। जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर के पानदरीबा,प्रेमराजपुर,खालिसपुर मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ शनिवार को भाजपा के काशी प्रांत की मंत्री शशि मौर्य ने किया । इस मौके पर भाजपा नेत्री ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए जंगे आज़ादी में शहीद हुए वीर सपूतो को नमन किया । शशि मौर्य ने कहा की भारत को आज़ाद कराने में जिन वीर सपूतो ने अपनी प्राण की आहुति दिया है उनलोगों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता । आज ज़रूरत है उन्ही वीर सपूतो के पद चिन्हों पर चल कर धरती माता की सेवा के साथ देश की सेवा की जाए | तभी शहीदों का सपना पूरा होगा | इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व सभासद डॉ रामसूरत मौर्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति लोगों में प्रेम जगाना है | तिरंगा यात्रा में पालू यादव, शमशाद कुरैशी, नाटे पंडित , वरुण गांधी युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पियूष चतुर्वेदी, आसिफ कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे |

Related

UP 1148231721323657297

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item