aajtaktimes

ई-रिसोर्स प्रयोगकर्ताओं की जागरूकता’ विषयक कार्यशाला आयोजित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा फार्मेसी संस्थान स्थित शोध एवं नवोन्मेषण सभागार में पीयरसन इंडिया एजुकेशन के सहयोग से ई-रिसोर्स प्रयोगकर्ताओं की जागरूकता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शोधार्थियों को विशेषज्ञों ने आॅनलाइन उपलब्ध सामग्रियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बतौर विषय विशेषज्ञ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर भास्कर मुखर्जी ने कहा कि इन्टरनेट पर ज्ञान का भंडार है, इस पर उपलब्ध जानकारी को सही तरीके से खोजना एक कला है। आज अकादमिक जानकारियों की खोज के लिए भी गूगल का प्रयोग किया जाता है जबकि बहुत सारे ऐसे सर्च इंजन है जो बेहतर सूचनाएं उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने शोध पत्रिकाओं की गुणवत्ता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शोध पत्रिकाओं के क्षेत्र में बहुत बड़ा रैकेट कार्य कर रहा है जो ईमेल के माध्यम से लेखकों को गुमराह करता है। शिक्षा से जुड़े लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए। पिअरसन इंडिया एजुकेशन के स्टीफेन रोज ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में ई-रिसोर्स का एक्सेस तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बड़े पैमाने पर ई रिसोर्स उपलब्ध कराया है यह यहाँ के लोगों के लिए बड़ी बात है। ई-रिसोर्स के माध्यम से शोधार्थी बड़े कम समय में अपने विषय की जानकारी जुटा रहे हैं। भविष्य में ई-रिसोर्स प्रयोग करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा और शिक्षा से जुड़ा कोई व्यक्ति इससे अछूता नहीं रहेगा। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. वंदना राय, डा. मनोज मिश्र, डा. प्रदीप कुमार, डा. नूपुर तिवारी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राज कुमार सोनी, डा. रसिकेश, डा. रुश्दा आजमी, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. प्रवीण सिंह समेत तमाम शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डा. विद्युत मल ने किया।

Related

UP 5168328105000030133

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item