aajtaktimes

करंट से झुलसे युवक की मौत

अजमी रिज़वी
सिद्धौर, बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती शाम करंट से झुलसे तीन
युवकों में से एक युवक की आज सुबह लखनऊ ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान
मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी क्षेत्र के कैसरगंज चौराहे पर
स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहे तीन युवक करंट की चपेट में आकर
बुरी तरह से झुलस गये थे। जिनको पहले इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा
गया। बाद में डाक्टरों ने उन्हे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। जिसमें
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सावां निवासी मो. रफीक (21) पुत्र मुख्तार
की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद गांव मे
कोहराम मच गया।

Related

UP 5281605607848388355

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item