aajtaktimes

एटा जिला के जलेसर थाने के पास महिला के गले से तोड़ी चैन

एटा  । जलेसर में बच्चे को लेकर पैरेंट्स टीचर मीटिंग में जा रही महिला की बाइक सवार बदमाश थाने के सामने चैन तोड़ कर ले गए। दिनदहाडे हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।जलेसर के मुख्य बाजार निवासी प्रीति अग्रवाल पत्नी नितिन अग्रवाल शनिवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे बच्चे को लेकर रिक्शे से स्कूल जा रही थीं। स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग होनी थी। मां-बेटा थाना जलेसर के निकट पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने प्रीति के गले से चेन तोड़ ली और तेजी से भाग निकले। महिला का शोर सुनकर पहुंची पुलिस उनका पीछा भी नहीं कर सकी। इस मामले की जानकारी प्रीति ने अपने पति नितिन अग्रवाल को दी। कुछ ही देर में व्यापारी इकट्ठा हो गए और हंगामा  कर दिया।
उनका कहना था कि दिनदहाडे़ थाने के सामने इस तरह की घटना होगी तो पुलिसिंग का क्या मतलब।

Related

UP 2271364926012002024

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item