aajtaktimes

चाय उत्पादन के बारे में सवाल पूछा ही नहींः निषाद

जौनपुर। एक प्रमुख समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर मंगलवार को प्रकाशित खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद ने कहा कि सोमवार को संसद मंे प्रश्नकाल के दौरान मैंने चाय उत्पादन के सम्बन्ध में कोई सवाल पूछा ही नहीं। मैंने उत्तर प्रदेश में नीलगायों के आतंक, ओलावृष्टि, सूखा आदि के चलते किसानों की फसलों का नुकसान व उनकी दुर्दशा का मुद्दा सदन में उठाया था। श्री निषाद ने कहा लगता है कि उक्त समाचार पत्र ने गलतफहमी में यह खबर प्रकाशित किया है। उस समाचार पत्र को समझना चाहिये कि चाय उत्पादन का मामला असम, दार्जिलिंग आदि से सम्बन्धित है। हमारे क्षेत्र व उत्तर प्रदेश से इसका क्या सम्बन्ध है। सांसद श्री निषाद ने कहा कि दैवीय आपदाओं के साथ जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल के नुकसान का मामला मैंने मजबूती से लोकसभा में उठाया और इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार की बेरूखी को भी उजागिर किया।

Related

UP 5355625928803062381

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item