aajtaktimes

राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें सदस्यः आरएन त्रिपाठी

जौनपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक शुक्रवार को उपाध्यक्ष डा. आरएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई जहां निर्णय हुआ कि पौधरोपण के राष्ट्रीय अभियान में सहयोग देने के लिये जनपद के समस्त मंत्रियों को परिपत्र जारी किया जाय। इसी क्रम में कमेटी ने बुलंदशहर में मां-पुत्री के साथ हुये सामूहिक बलात्कार पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर ओंकार नाथ शास्त्री, आद्या सिंह, सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, आरपी सिंह, प्रशंत अग्रहरि, पूनम विश्वकर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सादिक अली, मुकेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, प्रज्ज्वलित सिंह, अंगद कुमार, विजय विश्वकर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन धर्म नारायण उपाध्याय ने किया।

Related

UP 5387883909884343498

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item