कानून व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_445.html
जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने नगर की कानून व्यवस्था एवं जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को पत्रक सौंपा। मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा के नेतृत्व में सौंपे गये पत्रक के अनुसार पुलिस को पोस्ट पुलिसिंग आधारित न बनाकर प्री पुलिसिंग आधारित बनाया जाय। सभी चैराहों पर लगे सीसी टीवी कैमरों को दुरूस्त किया जाय। कैमरों के माध्यम से जुर्माना, चालान आदि किया जाय। अपाचे, मोटरसाइकिल सहित सभी गाड़ियों के डिजाइनर नम्बर पर रोक लगायी जाय। नगर में तेज रफ्तार की दो पहिया वाहनों का चालान किया जाय। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाय। वन-वे नियम का कड़ाई से पालन कराया जाय। चैराहो पर डिवाइडर लगाया जाय। चैराहों पर टैम्पो स्टैण्ड न बनाया जाय। नगर से बस स्टैण्ड हटाया जाय। डीजल चालित आटो को नगर में संचालित न कराया जाय। अतिक्रमण करने वालों के सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाय। नगर में स्कूल की बड़ी बसों के बजाय छोटी बसांे का संचालन कराया जाय। स्कूल के छूटने के समय में परिवर्तन कराकर अलग-अलग स्कूलों को विभिन्न समय छुट्टी करायी जाय। नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगायी जाय। वाहनों में हाई प्रेशर हार्न पर प्रतिबंध लगाया जाय। इस अवसर पर महासचिव सतवंत सिंह एडवोकेट, आकिल जौनपुरी, महेन्द्र, महेश सेठ, चन्द्रकान्त पटवा, गोविन्द लाल गुप्ता, धीरज उपाध्याय, संदीप मौर्या, विशाल सेठ, प्रीतम सोनी, शुभम श्रीवास्तव, शीबू अंसारी, अरूण यादव, अरविन्द गुप्ता मौजूद रहे।

