डा. एके मिश्रा शाहगंज के नये पशु अधिकारी नियुक्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_473.html
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से डा. एके मिश्रा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शाहगंज हेतु स्थानान्तरित होकर आज अपनी योगदान की सूचना मुख्यालय पर दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से जिले के तहसील स्तरीय पशु चिकित्सकों में वृद्धि हुई है जिससे पशुपालकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होंगी। डा. मिश्र इसके पूर्व जिले में पशु चिकित्सक के पद पर कार्य कर चुके हैं।

