aajtaktimes

छात्रसभा प्रदेश महासचिव का हुआ जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। छात्रसभा के मनोनीत प्रदेश महासचिव करुणेश द्विवेदी ‘केडी‘ का
आज बाराबंकी आगमन पर बेगमगंज चौराहे पर अमित वर्मा और उनके सैकड़ो साथियों
ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए केडी ने कहा कि प्रदेश के
मुखिया अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उसको पूरी ईमानदारी
से निभायेंगे। उन्होने अपने युवा साथियों से अपील की अभी से आप लोग
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गांव गांव जाकर प्रदेश सरकार के
विकास कार्यों को लोगों को बतायें और पार्टी को मजबूत करें। युवा नेता
अमित वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा जिस तरह युवाओं
को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिस तरह का सम्मान युवाओं को मिल रहा है। यह
गौरव की बात है, ऐसा किसी भी राजनैतिक पार्टी में नही है। शहर में
जगह-जगह केडी का स्वागत हुआ। शब्बर रिज़वी युवा छात्र नेता द्वारा बस
स्टाप पर भव्य स्वागत किया गया।

Related

UP 7825247099513896857

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item