मानवाधिकार जागरूकता समिति की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_487.html
जौनपुर। मानवाधिकार जागरूकता समिति की बैठक रविवार को हुसेनाबाद स्थित कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा एवं संचालन जिला महासचिव पवन गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डा. इन्द्रसेन सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न को रोकना, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से कालाबाजारी बन्द करवाना, उनके खिलाफ कार्यवाही करवाना है। इस अवसर पर वसी हसन, वारिश हुसैन, मो. जहिर अहमद, जनार्दन निषाद, संतोष कुमार, सोनू मोदनवाल, ताज मोहम्मद, लालजी मौर्य, विजय विश्वकर्मा, राकेश यादव, धीरज सरोज आदि उपस्थित रहे।

