aajtaktimes

एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

बाराबंकी। रामपुर कटरा स्थित हशमती हाल में एक दिवसीय सेमिनार ‘उर्दू
अदब’ के इर्तिका में अदबी तरीकों का हिस्सा नामक विषय पर हुसैनी मानव
कल्याण एवं शिक्षण अनुसंधान समिति द्वारा आयोजित कराया गया। इस अवसर पर
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मौलाना असरार कानपुरी ने कहा कि उर्दू अदब के
इर्तिका में अदबी तरीको का जो हिस्सा बढ़ा है। वह बहुत प्रशंसनीय व
सराहनीय है। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे मौलाना खलीलुल्लाह नूरी ने अपने
भाषा में कहा कि उर्दू अदब के इर्तिका में अदबी हिस्सो से ही उर्दू को
देश-विदेश में लोकप्रियता हासिल हो रही है। सेमिनार में आये विशेष अतिथि
इरशादुल कादरी ने कहा कि उर्दू की अदब के इर्तिका में शायरो, पत्रकारों
का अदम हिस्सा रहा है। सेमिनार के समापन पर सोसायटी के सेक्रेटरी ने
आर्थिक सहायता के लिए कौमी कौंमिल बराए फरोग उर्दू जुबान का अभार प्रकट
किया।

Related

UP 7055063925287050200

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item