aajtaktimes

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान जारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत गुरुवॉर   को आवासीय परिसर  में पौधरोपण किया गया।  पौधरोपण अभियान में आवासीय परिसर के कर्मचारी, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधरोपण की शुरुआत आवासीय परिसर स्थित मंदिर से हुई. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि  यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब तक जो पौधे लगे है उनकी रखवाली के लिए सभी को सक्रिय रहना होगा। परिसर में  विभिन्न स्थानों पर मौल श्री, कनेर, बॉटल ब्रश, चाँदनी, केशिया सामिया आदि के पौधे लगाए गए. इस अवसर पर डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ के एस तोमर,डॉ रुश्दा आज़मी, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ विवेक पांडेय, डॉ राजेश सिंह, डॉ रविशंकर शुक्ला, डॉ इंद्रेश कुमार, संजय शर्मा, सुशील प्रजापति, धीर सिंह, विनोद गौतम समेत तमाम लोगों ने पौधे लगाएं।

Related

news 1140114114717665710

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item