aajtaktimes

जेब्रा संजय सेठ ने जूनियर हाईस्कूल कबीरूद्दीनपुर को लिया गोद

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को गुणवत्तापरक बनाने के अभियान से प्रेरित होकर जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ ने धर्मापुर ब्लाक में स्थित जूनियर हाईस्कूल कबीरूद्दीनपुर को गोद लेने के साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बैठने के लिये डेस्क-बेंच उपलब्ध कराया है। इस बाबत श्री सेठ का कहना है
कि इस विद्यालय को जनपद स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से विविध प्रकार के संसाधनों को विद्यालय पर भेजने के लिये रणनीति बनायी जा चुकी है और धीरे-धीरे यह प्रक्रिया मूर्त रूप लेना शुरू कर देगी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार, ग्राम प्रधान संगीता यादव, प्रधानाध्यापक मजाहिर आलम, अचल हरीमूर्ति, ऊषा यादव, पद्माकर राय, विजय कुमार, गोमती, आनंद सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2794407422799635272

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item