aajtaktimes

पूविवि में ‘एक छात्र-एक पेड़ पौधरोपण’ अभियान जारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय संकाय भवन परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को विज्ञान एवं सामाजिक संकाय के विद्यार्थियों ने प्रोफेसर डीडी दूबे व विभाग के शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर श्री दूबे ने कहा कि प्रकृति पौधों के बिना अधूरी है। मनुष्य का जीवन पेड़ों से जुड़ा है। अगर हमें जीवित रहना है तो पौधरोपण करना होगा। सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने पौध वितरित किया। परिसर में पौधरोपण अभियान में सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मौलश्री, कचनार एवं कनेर के सौ पौध रोपित किये गये। इस अवसर पर डा. वंदना राय, डा. राम नारायण, डा. प्रदीप कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राजेश शर्मा, डा. एसपी तिवारी, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. राजेश सिंह के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related

UP 451837706750544728

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item