aajtaktimes

ट्रांसफार्मर में करेंट उतरने से एक की हुई मौत, पांच झुलसे

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में बीती रात एक ट्रांसफार्मर से निकलने वाला 1100 वोल्ट का करेंट उससे जुड़े घरों में दौड़ने लगा। इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग झुलस गये। ग्रामीणों के अनुसार बत्ती बंद करने के चक्कर में लोगों पर आफत आ गयी। इस हादसे में महेन्द्र पाठक 40 वर्ष नामक व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गये। उसे अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा उसी गांव की राजलक्ष्मी 15 वर्ष, अनीता 27, सुभाष 20 वर्ष, विकास 18 वर्ष एवं मंजू 20 भी झुलस गये हैं। इस हादसे की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष विजय गुप्ता तत्काल मयफोर्स मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिये। वहीं क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने आर्थिक मदद करने की घोषणा की। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Related

UP 1929066660438074939

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item