aajtaktimes

नुक्कड़ सभा करके लोगों को बतायें सरकार की योजनाएंः निजामुद्दीन

जौनपुर। नगर के सदर चुंगी पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाय और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाय। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुये सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की किताब लेकर पढ़ लें और विपक्षी को सही जवाब दें। साथ ही गांव-गांव में नुक्कड़ सभा करके सरकार की योजनाओं को बतायें। अन्त मंे श्री अंसारी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्षों को मासिक बैठक में जिले से प्रभारी नियुक्त करके भेजा जायेगा। बैठक का संचालन जिला महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मुन्ना यादव, मुकेश यादव, लालचन्द यादव, अंसार अहमद, राय साहब यादव, अबूशाद, संजय यादव, मो. दानिश, रंजीत सोनकर, अशोक आजाद, विवेक यादव, रविन्द्र यादव, श्रीपत यादव, प्रदीप, मो. फातिन, तसलीम, राजेश यादव, यशवंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 2406837199885470049

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item