कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_703.html
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बीती रात थानाध्यक्ष रुद्रभान पाण्डेय ने चेकिंग के दौरान एक युवक को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक के पास से 315 बोर का एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पूछे जाने पर उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र संतराम निवासी निवासी महदा थाना सिंगरामऊ बताया। पुलिस 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। वही अन्य मामले में 3 युवक पकड़े गये।

