कौशाम्बी में सगे भाइयो ने बहन को मार डाला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_769.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में प्रेम प्रसंग के चलते सगे भाइयो ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव में विवाहिता को कुल्हाड़ी से काट कर सगे भाइयों ने मौत के घाट उतार दिया। दिन दहाड़े हुई इस सनसनी खेज़ घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर नारा चौकी पुलिस पहुंच गई है। मौत के घाट उतारने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।मृतका सुबीति देवी 45 पत्नी बैज़नाथ पासी की हत्या उसके सगे भाई पइन्सा थाना क्षेत्र के तेरहरा निवासी नरेन्द्र व सुरेश ने अपनी सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के समय सुबीति की 8 वर्षीय बेटी पूजा मौजूद रही। हत्या की वजह महिला का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आये दिन महिला मायके का बहाना कर घर से गायब रहती थी। पति के कई बार समझाने के बाद भी नही मानी तो उसकी शिकायत पति ने उसके मायके वालो से की थी। अभी कुछ दिन पहले भी सुबिति मायके जाने का बहाना बताकर गायब थी। मृतका के तीन लड़के हैं, जिसमें बड़ा बेटा राजेन्द्र25 सुरेन्द्र 20 तथा बेटी पूजा 8। घटना लगभग 3 बजे की है। मौके पर पुलिस अधीक्षक व इलाकाई पुलिस पहुँच कर जांच पड़ताल कर रही है।आरोपी भाई फरार बताये जा रहे है।