aajtaktimes

लोजपा ने जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टेªट में दिया धरना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली समस्या, दलित, किसान उत्पीड़न, नौकरी में आरक्षण, दैनिकभोगी कर्मचारियों का उत्पीड़न, प्रदेश में बढ़ रहे अपराध सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरनास्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता श्री सरोज व संचालन नगर अध्यख इस्लाम खान ने किया। इस मौके पर जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गिरी उपस्थित रहे, वहीं विजयलक्ष्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, झुल्लन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रीता सरोज राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष महमूद खां, मनोज सिंह, विकास मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल, मो. अंसार, प्रदीप यादव, संतोष, सुरेश सरोज, विजय पाल, डा. राम विलास, कल्लू सरोज, प्रमोद कुमार, कमलेश अग्रहरि, विनय कुमार, राशिद अंसारी, दुखरन बेनवंशी, राम स्वारथ मौर्य, सूर्य प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, जवाहर लाल मौर्य, राम अचल पटेल, मायाशंकर, मनोज पासी, कैलाश सरोज, अरमान खां, नगीना देवी, श्याम लाल सरोज आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 2373035176421831861

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item