मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक फहराया गया तिरंगा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_800.html
जौनपुर। सामाजिक व साहित्यिक संस्था यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था ने पूर्व की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल के मरीजों व उनके तीमारदारों में फल, दूध, मिष्ठान आदि का वितरण किया। यह वितरण सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव द्वारा किया गया। तत्पश्चात् आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री डा. मो. शमीम अहमद ने किया। इस दौरान बाबाधर्मपुत्र अशोक द्वारा रचित भारत गीत की प्रस्तुति पंकज सिन्हा ने की। इस अवसर पर सर्वेश सिंह, सरोज श्रीवास्तव, एसके पाण्डेय, दीपक सिंह माण्टो, ईशामुद्दीन, डा. इन्द्रसेन सिंह, राकेश श्रीवास्तव साधु, सुबाष चन्द्र लाल, श्याम रतन श्रीवास्तव, विनय कुमार, आशीष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, राजू मौर्य
आदि उपस्थित रहे। अन्त में संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
भारत विकास परिषद ने महावीर कान्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण दिवस मनाया जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता पंकज जायसवाल व विशिष्ट अतिथि आशुतोष जायसवाल, श्याम चन्द्र अग्रहरि, उदल यादव आदि रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक अतुल जायसवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम हेमंत जायसवाल व संचालन धर्मपाल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विक्रम गुप्त, अवधेश गिरि, भृगुनाथ पाठक, महेन्द्र प्रताप चौधरी, जितेन्द्र गुप्ता, गोविन्द मोदनवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, रेखा जायसवाल, दीपशिखा, सविता गुप्ता, वैष्णवी मोदनवाल, काजल प्रजापति, अंकिता श्रीवास्तव, काजल खां आदि उपस्थित रहे।
