aajtaktimes

विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर सोमवार को जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जहां गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु को जन्म देनी वाली मां को स्तनपान की महत्ता पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ने कहा कि अपने बच्चे को अगर अमृत प्रदान करना है तो नव जन्मे बच्चों को अपना दूध पिलायें। इसी क्रम में महिला चिकित्सक डा. सुलोचना सिंह ने कहा कि नवजात शिशु के लिये मां का दूध सर्वोत्तम आहार है, इसलिये नवजात शिशु को मां को सिर्फ अपना दूध पिलाना चाहिये। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. प्रियम्बदा सिंह ने कहा कि मां को अपने नवजात शिशु को छः माह की उम्र तक सिर्फ और सिर्फ अपना दूध पिलाना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व नव प्रसूता महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिये जिससे शिशु को जन्म देने के साथ ही उनके शरीर में दूध उत्पन्न हो सके जिससे मां अपने नवजात शिशु को अपना दूध पिला सके, क्योंकि मां का दूध अमृत समान होता है। कार्यक्रम का संचालन सचिव विभा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शशिलता, सुनीता पाठक, प्रतिमा साहू, बिन्दू सिंह, शालिनी साहू, डा. संगीता, डा. निरूपमा यादव, मानवी, पूनम सिंह, सुमन यादव, सीमा मौर्या, पूनम यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 8170940049052388878

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item