aajtaktimes

ग्रामीण कई बार जिलाधिकारी से की थी शिकायत

बाराबंकी। माती क्षेत्र के मुजफ्फरमऊ गांव में सरकारी नाली व चकमार्ग पर
सहदेव व उनके तीनो लड़को ने दबंगई के बल पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना
लिया है। जिससे ग्रामीणों धरों के सामने पानी भर रहा है। वहीं गांव वालों
को आने जाने के लिए दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी
भरने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। रोड पर पानी भरने से पूरी
रोड उखड़ी जा रही है। इस समस्या का निस्तारण करने के लिए ग्रामीणों
जिलाधिकारी से शिकायत की थी। लेकिन अवैध कब्जेधारी पर कोई कार्यवाही नहीं
हुई। जिससे दबगं सहदेव के हौसले बुलंद है। नवाबंगज तहसील माती क्षेत्र के
ग्राम मुजफ्फरमऊ गांव के निवासी सहदेव व उनके तीनों लड़कों ने गांव के
सरकारी चकमार्ग व नाली पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। जिससे गांव का
पानी नहीं निकलपाने के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने की मांग
की थी लेकिन सरकारी नाली व चकमार्ग पर कब्जा नहीं हटवाया गया है। जिससे
सहदेव व उनके तीनों लड़को हौसले बुलंद है। कई ग्रामीणों के घरों के किनारे
पानी भर जाने के कारण मकान की दिवारे कमजोर पड़ने लगी है। जिससे पीड़ित
ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी व तहसील दिवस में शिकायत पत्र दिया।
लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी पहुचकर मामले का निस्तारण नहीं
करा सके। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर समस्या का निस्तारण न हो सका
तो सभी ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय के पास भूख हड़ताल करेगें।

Related

UP 3718019128294313626

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item