मुम्बई पुलिस ने मारा छापा आरोपी फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_849.html
सौवीर कुमार
खेतासराय(जौनपुर)27अगस्त
लगातार एक सप्ताह से नज़र रख रही मुम्बई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा तमाम प्रयास के बाद भी आरोपी फरार हो गया।
पोरई कलां गाँव निवासी प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र संतोष मुम्बई में रहकर जीविकोपार्जन करता है कुछ दिन पहले वह मुम्बई से घर आया ।ऐसे में शुक्रवार की देर रात्रि मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम प्रमुख सी आई देशमुख ने खेतासराय पुलिस के सहयोग से यह आरोप लगाते हुए छापेमारी किया की उक्त ने मुम्बई में एक कंटेनर लदी गाड़ी को जिसमें लाखों रूपये मूल्य का सामान था उसे गायब कर बेच दिया और फरार है ।छापेमारी के दौरान इसी नाम के दूसरे युवक को उठा ले गए थे लेकिन सही जानकारी होने पर व साक्ष्य दिखाने पर मुक्त कर दिया।कहा कि आरोपी की वहां छूटी हुयी मार्कसीट को आधार मानकर जांच की गयी तो तथ्य सामने आया जिसके पश्चात मुकदमा पंजीकृत हुआ। फिलहाल काफी प्रयास के बाद न मिलने की दशा में खाली हाथ वापस लौट गए।