aajtaktimes

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत आज दोपहर तेज रफ्तार
पिकप गाड़ी ने एक बाइक मंे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की
दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को इलाज
के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आज
दोपहर कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के अमरूदही बाग के पास एक तेज रफ्तार
पिकप ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में कोतवाली
बदोसराय क्षेत्र के ग्राम खोरएतमादपुर निवासी बब्बू पुत्र संतराम की मौत
हो गयी। वहीं मोटर साइकिल पर पीछे बैठे अमन कुमार और द्वारिका गंभीर रुप
से घायल हो गये। जिनकों इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। घटना के बाद पिकप चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया।

Related

UP 4069173942272915226

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item