aajtaktimes

जौनपुर में हुआ इनर व्हील कार्यकारिणी का गठन

जौनपुर। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2016-17 के लिये स्वयंसेवी संस्था इनर व्हील क्लब की जनपद कार्यकारिणी का गठन हुआ। वाराणसी से पधारीं इनरव्हील क्लब डिस्टिक्ट 312 की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल व उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी द्वारा नयी कार्यकारिणी का गठन करवाया। घोषणा के अनुसार अध्यक्ष नीलिमा सिंह, सचिव डा. अमृता टण्डन, कोषाध्यक्ष दीपशिखा चौरसिया, एडिटर दीपमाला जायसवाल व आईएसओ निधि तिवारी हुईं। इस दौरान प्रमुख अतिथि ममता द्विवेदी ने बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा प्रदेश के अन्य जनपदों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। अब जबकि जनपद में इनरव्हील क्लब का गठन हो चुका है, ऐसे प्रोजेक्ट्स को जनपद में भी लागू किया जायेगा। कार्यकम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी गयी। कार्यक्रम का संचालन संगीता सेठ ने किया। इस अवसर पर रिचा गुप्ता, रेनू मौर्या, डा. प्रिया पाटिल, सुनीता अग्रवाल, प्रियंका पाण्डेय, शीतल वर्मा, संगीता सेठ के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 3409727457160112490

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item