aajtaktimes

व्यवसायी से रूपये ऐंठने वाले जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सही नोट को गलत ठहराकर मुकदमा दर्ज होने, मुकदमा समाप्त करने, जमानत कराने एवं सीबीआई जांच से बचाने के नाम पर दो ठगों ने एक किराना व्यवसायी से लाखों रूपया ऐंठ लिया। उनकी अवैध वसूली से टूट चुके व्यवसायी ने पुलिस से शिकायत करते हुये उनके खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मामला केराकत कोतवाली थाने का है जहां पीड़ित अनिल गुप्ता निवासी आजाद नगर थाना केराकत ने तहरीर दिया कि आजाद नगर के निवासी सुमित गिरि अक्टूबर 2010 को आये और मुझे एक मोबाइल 3 हजार में दिये। इसके कुछ दिन बाद आकर कहे कि जो तुम रूपये दिये थे, वे नकली थे जिसे पुलिस पकड़ ली। मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी होने की बात कहकर वे पीड़ित से 50 हजार रूपये ले गये। इसके बाद सुमित अपने मित्र सुरेन्द्र यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर के साथ आया और मुकदमा समाप्त करने के नाम पर पुनः 50 हजार रूपये ले गया। समय बीतने के बाद वे दोनों पुनः आये और मामला उच्च न्यायालय एवं सीबीआई जांच की बताकर और रूपये ले गये। इतना ही नहीं, जब मन किया, वे आते और कोई न कोई बात कहकर रूपये लेते गये। उनकी धोखाधड़ी से ऊब चुके पीड़ित ने केराकत कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत किया जिस पर जांचोपरांत मामला सही पाये जाने पर दोनों जालसाजों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया धरपकड़ जारी रही।

Related

UP 5354744212090708918

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item