aajtaktimes

गम्भीर रोग से पीड़ित तीन लोगो को मंत्री गोप ने दीया सहायता राशि

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  ने अपनी विधानसभा क्षेत्र रामनगर के हसीन जहाँ पुत्री अब्दुल हमीद रामनगर को दो लाख,रणजीत साहनी पुत्र धूपराज साहनी मल्हान पुरवा ब्लॉक सूरतगंज रामनगर को दो लाख, चंद्रावती पत्नी राजेश बसंतापुर रामनगर को पच्चीस हजार रूपये कुल तीन लोगों को
गंभीर व असाध्य रोग होने पर इलाज हेतु विधायक निधि से आर्थिक सहायता का चेक मंत्री गोप द्वारा प्रदान किया गया ।
चेक पाकर इन सभी के परिजनों ने नम आँखों से ख़ुशी जताई और मंत्री गोप को धन्यवाद दिया मंत्री गोप ने इस मौके पर कहा क़ि ये व्यवस्था आज़ादी के बाद देश के इतिहास में पहली बार है जब कोई जनप्रतिनिधि अपनी विकास निधि से अपने क्षेत्र के लोगों की बीमारी में मदद कर सकता है और इसके लिए विधायक निधि में 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष का बजट निर्धारित किया गया है । मंत्री गोप ने कहा कि इस व्यवस्था को बनाने में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच है और उनके इस फैसले ने पिछले साढ़े चार सालों से लाखों करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं और आप सबको इस काम के लिये उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए और उनको आशीर्वाद दीजिये ।

Related

UP 4811918094881409454

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item