ब्लाक प्रमुखों के दल ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_95.html
मोहम्मार सोहराब
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के ब्लाक प्रमुखों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन अपनी कई सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने के संदर्भ में था। इसी क्रम में जनपद के 21 प्रमुख अपने संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में कलेक्टेªट पहुंचे। यहां ब्लाक प्रमुखों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्टेªट रत्नेश मिश्र को अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महराजगंज ब्लाक प्रमुख के पति एवं युवा नेता विनय सिंह ने कहा कि हमारा 14वां वित्त काटकर अन्याय किया गया है। हमारी मांगों को यदि जल्द ही नहीं माना गया तो हम प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कई ब्लाकों के प्रमुख व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।