रेलवे स्टेशन चौराहे पर नशे में धुत सिपाही ने मचाया उत्पात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_950.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रेलवे स्टेशन के पास एक सिपाही ने शराब के नशे में जमकर उत्पात
मचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और नशेड़ी सिपाही
को कोतवाली ले आयी। जहां पर उसका डाक्टरी परीक्षण के लिये भेज दिया गया।
आज शाम 4ः30 बजे सिपाही राम विलास वर्मा पुलिस लाइन से रामसनेहीघाट
कोतवाली में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी बीच रामविलास ने रेलवे स्टेशन
चौराहे स्थित एक शराब के ठेके पर जमकर शराब पी। रामविलास ने शराब इतनी पी
ली कि उसे कुछ होश न रहा और उसने चौराहे पर जमकर उत्पात मचाने के बाद
सिपाही रामविलास एक नाले में गिर गया। जिसके कारण उसकी वर्दी पर नाले का
गंदगी से सराबोर हो गया और वहीं बेहोश हो गया। कुछ देर बाद रामविलास को
होश आया तो रोने लगा। रामविलास के पास एक सरकारी रायफल भी थी। जो सड़क के
किनारे पड़ी रही। इसी बीच किसी नागरिक ने इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक
को दे दी। वारलेस द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में
आयी और आनन फानन नाले में पड़े सिपाही को गाड़ी में लाद लिया और उसकी
सरकारी रायफल भी अपने कब्जे में ले ली। कोतवाली पहुंचते ही नशेड़ी सिपाही
रामविलास वर्मा का नशा काफूर हो गया और माफी तलाफी करने लगा। लेकिन पुलिस
अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी सिपाही को मेडिकल परीक्षण के
लिये भेज दिया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि
सिपाही रामविलास शराब पीने की सूचना मिली थी। उन्होने यह भी बताया कि
रामविलास वर्मा के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे दिये गये हैं।